फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Painting of houses will be expensive on Diwali

दीपावली पर घरों की रंगाई-पुताई पड़ेगी मंहगी

Wed, 20 Oct 2021 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Painting of houses will be expensive on Diwali
होडल। इस बार दीपावली पर घरों की रंगाई-पुताई करवाना लोगों को मंहगा पड़ेगा, क्योंकि पेट्रोल, डीजल व केमिकल के दामों बढ़ने का असर अब घर की रंगाई-पुताई पर भी पड़ेगा। दाम बढ़ने के बाद 15 से 20 फीसदी तक पेंट के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा प्राइमर और तारपीन के तेल के रेटों में भी बढ़ोतरी हुई है। दुकानदार मुकेश नांगल, श्यामलाल, अशोक मंगला, राजू का कहना है कि पेंट संबंधित सामान पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। वहीं, प्लास्टिक के दामों में भी काफी बढ़ोतरी आई है। इससे पेंट का सामान महंगा हुआ है। महंगा होने से काम भी मंदा ही चल रहा है। आगामी दिनों में बढ़ोतरी के आसार है।
विज्ञापन

यह है बाजार के रेट
बाजार में साढ़े 17 किलोग्राम सफेदी का कट्टा जो कि 110 रुपये का आता था, इसके रेट में इजाफा तो नहीं हुआ, लेकिन कट्टे के वजन को कम कर दिया गया है। अब सफेदी का 16 किलो का कट्टा 110 रुपये में मिल रहा है। थिनर का रेट जो एक लीटर 130 रुपये का आता था, इसमें 40 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। 170 रुपये कर दिया है। इसके अलावा प्राइमर की 20 लीटर की बाल्टी 1900 रुपये की आती थी, लेकिन अब 200 रुपये बढ़ोतरी कर 2100 रुपये की दी जा रही है। पेंट के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। जो पहले 20 लीटर की बाल्टी 4200 रुपये में मिलती थी। अब 4400 रुपये की हो गई है। पुताई करने वाले ब्रुश जो कि 10 रुपये में मिलता था वो अब 20 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन

पुताई करने में आएगा खर्च
शहरवासी हेमंत कुमार, विनय बंसल, हरीसिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन शुरू होते ही मकान की साफ-सफाई करवाते हैं। दीपावली, भैयादूज, छठ पूजा त्योहार आएंगे। इन त्योहारों पर लोग अपने-अपने घरों को पुताई कराकर साफ कराया जाता है। दीपावली पर्व से पहले पुताई का कार्य करवाया जाता है, लेकिन इस बार पुताई करवाना काफी महंगा हो गया है। रेटों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल से रेट बढ़े है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed