फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Out of 56 arrested for prostitution, 52 got bail

देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार 56 में से 52 को मिली जमानत

Thu, 20 Jan 2022 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Out of 56 arrested for prostitution, 52 got bail
पलवल। बुधवार देर शाम स्पा सेंटरों पर पुलिस द्वारा देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार 22 युवतियों सहित 56 लोगों में से अदालत ने 52 को जमानत पर रिहा कर दिया है। एक युवती सहित चार लोगों को अभी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। उनकी जमानत पर अदालत अभी विचार कर रही है।
विज्ञापन

जिला पुलिस द्वारा पहली बार शहर में स्पा सेंटरों के ऊपर की गई इतनी बड़ी कार्रवाई की चर्चा बृहस्पतिवार को पूरे दिन शहर में ही नहीं पूरे जिले में रहीं, क्योंकि स्पा सेंटरों से गिरफ्तार युवतियों में अधिकांश युवतियां जिले के विभिन्न गांवों की थी। पूरे दिन कैंप थाना पर गिरफ्तार की गईं युवतियों व उनके साथ पकड़े गए पुरुषों के परिजनों का आना जाना लगा रहा। पुलिस की इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद यह भी साबित हो गया है कि इन दिनों पलवल देह व्यापार का बड़ा अड्डा बन गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अकेले पलवल शहर के अंदर जहां 64 के करीब स्पा सेंटर चल रहे हैं, वहीं पूरे जिले में 110 स्पा सेंटर जांच में सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले एक साल में इतनी तादात में जिले में खुले स्पा सेंटरों पर करीब एक हजार युवतियां व महिलाएं मसाज के नाम पर देह व्यापार कर रही हैं। दिल्ली-एनसीआर के फरीदाबाद, गुरूग्राम व नोएडा जैसे महानगरों के मुकाबले मात्र 30 प्रतिशत आबादी वाले पलवल में इतनी तादात में स्पा सेंटरों का खुलना तथा देह व्यापार बढ़ना अपने आप में एक चिंता का विषय बनता जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई में पकड़ी गई युवतियां पढ़ने वाली
पुलिस द्वारा स्पा सेंटरों पर जो कार्रवाई करते हुए युवतियां गिरफ्तार की गई हैं, उनमें अधिकांश कॉलेजों में पढ़ने वाली हैं। इनके अलावा वे युवतियां शामिल हैं जो घरों से फरीदाबाद व दिल्ली नौकरियां करने के लिए कहकर जाती हैं। सबसे चौंकाने वाली बात इस कार्रवाई में सामने आई कि गिरफ्तार युवतियां ज्यादातर ग्रामीण आंचल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी चल रहा देह व्यापार का धंधा
सूत्रों के अनुसार पलवल में केवल स्पा सेंटर ही नहीं, बल्कि शहर के विभिन्न हिस्सों में देह व्यापार का धंधा जोरों पर चल रहा है। पलवल में आजल बाली नगर कैंप, मोहन नगर, इस्लामाबाद, अलीगढ़ रोड पर रेलवे लाइन के ऊपर बने पुल के दूसरी साइड तथा कुछ पॉश क्षेत्रों में भी महिलाएं व युवतियां देह व्यापार का धंधा कर रही हैं। इनके अलावा जिले में खुले कुछ ओयो होटलों में भी युवतियां व महिलाएं देह व्यापार के लिए ग्राहकों की मांग पर मंगवाई जाती हैं।

पुलिस अधीक्षक ने दिए स्पा सेंटरों पर कार्रवाई के आदेश
पुलिस की कार्रवाई में इतनी तादात में गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने सभी डीएसपी व थाना प्रभारी को आदेश दिए हैं कि जिले में जहां भी स्पा सेंटर चल रहे हैं, उन सबकी जांच की जाए तथा कार्रवाई की जाए। जहां भी युवतियां मसाज करती मिले, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके अलावा देह व्यापार का धंधा स्पा सेंटरों के अलावा जहां भी चल रहा है, वहां पर भी कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल का कहना है कि पलवल में देह व्यापार का धंधा पनपने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस पूरी नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed