फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Opposition to speeding proved costly, attempt to crush

Palwal News: तेज गति से गाड़ी चलाने का विरोध करना पड़ा भारी, कुचलने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Opposition to speeding proved costly, attempt to crush
मान्दकौल गांव का मामला, महिलाओं से मारपीट और चेन झपटने का भी आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। मान्दकौल गांव में तेज गति से गाड़ी चलाने और हूटर बजाने का विरोध करने पर परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि युवकों ने पहले एक व्यक्ति को कार से कुचलने का प्रयास किया और बाद में उसके घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की। उनपर सोने की चेन झपटने का भी आरोप है। गदपुरी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



गांव मान्दकौल निवासी दुर्गा दत्त ने पुलिस को बताया कि 25 मई की रात नौ बजे गांव के ललित, दीपक और राहुल कार में तेज गति से कार चलाने के दौरान जोर-जोर से हूटर बजा रहे थे। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो सबक सिखाने की धमकी दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद साथियों के साथ लौटे
पीड़ित के अनुसार कुछ देर बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ काले रंग की स्कार्पियो में लौटे। आरोप है कि राहुल ने कार से उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़े। इसके बाद स्काॅर्पियो चालक कृष्ण ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्गा दत्त ने बताया कि जब वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे तो आरोपी हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस गए। वहां मौजूद महिलाएं संतोष और कविता के साथ मारपीट की गई। कविता को सरिए से हमला कर घायल कर दिया गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी कविता के गले से करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन भी झपटकर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed