{"_id":"62167838e53b88214d0b1147","slug":"on-25-and-26-there-will-be-a-halt-at-the-residence-of-the-mlas-palwal-news-noi633856230","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 व 26 को विधायकों के निवास पर होगा पड़ाव, सरकार के जलाएंगे पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 व 26 को विधायकों के निवास पर होगा पड़ाव, सरकार के जलाएंगे पुतले
विज्ञापन
पलवल। आंगनबाड़ी एंड हैल्पर यूनियन की हड़ताल के 78वें दिन कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय के पार्क में एकत्रित हुईं। कार्यकर्ताओं ने आगामी 25 व 26 फरवरी को भाजपा विधायकों व सांसद के निवास पर 24 घंटे पड़ाव की तैयारी कई गई। इसके अलावा करनाल में महापड़ाव को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करने का भी निर्णय लिया। गांव-गांव में हरियाणा सरकार के पुतले जलाए जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।
पार्क में आयोजित धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान उर्मिला रावत ने की, जबकि संचालन शशि देवी ने किया। कार्यकर्ताओं ने 23 फरवरी को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ यूनियन की वार्ता के सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद जताई है। धरने में सीआईटीयू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी, यूनियन की उप प्रधान विमलेश शर्मा ने कहा कि आज 23 फरवरी को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बातचीत का समय दिया है। हम उम्मीद करते हैं कि यह बातचीत सफल होगी, क्योंकि जितना समय बढ़ रहा है, उतना ही आंदोलन मजबूत हो रहा है। 21 फरवरी को सरकार ने कार्यकर्ताओं को बातचीत के लिए बुलाया था। सरकार के साथ बातचीत बेनतीजा रही। सरकार ने महंगाई भत्ता देने, अर्ध कुशल का दर्जा देने, बर्खास्त कर्मियों को बहाल करके उनका पूरा वेतन देने, केंद्र सरकार की घोषणा 1500 रुपये कार्यकर्ता के व 750 रुपये सहायक को देने की प्रक्रिया शुरू करने तथा रिटायरमेंट या मृत्यु पर बीमा की राशि देने पर सहमत थी, लेकिन हरियाणा सरकार अपनी शर्त लगा रही थी कि आंगनबाड़ी के आंदोलन समाप्त होने के बाद मांगों को लागू किए जाएंगे। सरकार के इस प्रस्ताव को तालमेल कमेटी ने सिरे से ठुकरा दिया और कहा कि मांग पत्र के जिन मुद्दों पर सहमति बनेगी, उनका लिखित पत्र जब तक नहीं दिया जाएगा, तब तक आंदोलन वापस नहीं होगा और आंदोलन जारी रहेगा।
आंगनबाड़ी नेताओं ने कहा कि यदि 23 फरवरी को भी सरकार ने बातचीत द्वारा मांगो का हल नहीं किया तो विपक्षी पार्टियों को मांग पत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही विपक्षी पार्टियों से मांग की जाएगी कि वे विधानसभा सत्र में उनकी आवाज उठाएं। हड़ताली कर्मियों को कृष्णा, सीमा, कमला, मकीना, बीना, विनेश व ऊषा ने भी संबोधित किया।