{"_id":"5d51a01d8ebc3e6ca2661649","slug":"old-women-killed-in-village-allika-palwal-news-noi4548156147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर बुजुर्ग महिला का अधजला शव मिट्टी में गाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर बुजुर्ग महिला का अधजला शव मिट्टी में गाड़ा
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग महिला बिसन देवी का फाइल फोटो
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के गांव अल्लीका में सोमवार सुबह उस समय सनसनी मच गई जब लोगों ने बुजुर्ग महिला का अधजला शव मिट्टी के नीचे दबा हुआ देखा। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब हर दिन की तरह खंडहर पड़े स्कूल में मवेशी बांधने के लिए एक व्यक्ति गया तो उसे मिट्टी के नीचे से निकला हाथ दिखाई दिया। मामले की सूचना पर पुलिस एफएसएल टीम को लेकर मौके पर पहुंची और मिट्टी में दबे महिला के शव को बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को जिला नूंह स्थित मेडिकल कालेज भेज दिया है। परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पलवल के गांव अल्लिका निवासी बीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात वह घर में पूरे परिवार के साथ सोया हुआ था। घर में उसके दो बेटे और दोनों बहुएं सोई हुई थीं। बड़े बेटे की पत्नी और उसकी पत्नी बिसन देवी पास ही चारपाई पर सोई हुई थी। सुबह करीब चार बजे जब घर के सदस्य जागे तो उन्हें वह चारपाई पर नहीं मिली। इसके बाद उसे काफी तलाश किया लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित के घर के पीछे काफी पुराना सरकारी स्कूल है जो खंडहर पड़ा हुआ है। इस खंडहर पड़े स्कूल में गांव के कुछ लोग अपनी मवेशियों को बांधते हैं। सोमवार सुबह करीब नौ बजे पडोसी अपनी मवेशी को बांधने के लिए स्कूल में गया तो उसे मिट्टी से बाहर किसी इंसान का हाथ निकला हुआ दिखा। उसने मामले की सूचना तुरंत गांव के लोगों को दी तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना मिलने पर एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी में दबे हुए शव को बाहर निकाला। शव के बाहर निकाले जाने पर ग्रामीणों के बीच तब अफरातफरी मच गई जब उसकी पहचान गांव की महिला बिसन देवी के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि मृतक महिला बिसन देवी के गले में फंदा पाया गया और उसके शव को जलाकर मिट्टी में दबा दिया गया था। पुलिस ने जब शव को बाहर निकाला तो ये सारे खुलासे हुए।