फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   officers should deal with cm annoucement soon

सीएम की घोषणाओं को जल्द से जल्द निपटाएं अधिकारी: उपायुक्त

Tue, 19 Jan 2021 10:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
officers should deal with cm annoucement soon
पलवल में अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त - फोटो : Palwal
सीएम की घोषणाओं को जल्द निपटाएं अधिकारी : उपायुक्त
विज्ञापन

पलवल। सीएम की घोषणाओं को अधिकारी जल्द से जल्द निपटाएं। यदि किसी कार्य की फाइल चंडीगढ़ मुख्यालय पर अटकी है तो उसे संबंधित अधिकारी से जल्द निकलवाने का प्रयास करें, ताकि सीएम की घोषणाओं को जल्द से जल्द निपटाया जा सके। यह बातें उपायुक्त नरेश नरवाल ने मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला अधिकारी बोर्ड की मासिक बैठक के दौरान कहीं।
इस दौरान उपायुक्त ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से बर्ड फ्लू के बारे में जानकारी ली और पोल्ट्री फार्मों के निरीक्षण के आदेश दिए। उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सभी जनहित योजनाओं और सेवाओं को पीपीपी से जोड़ दिया गया है। इसमें मेरी फसल-मेरा ब्योरा, समाज कल्याण पेंशन योजनाएं, चालक लाइसेंस आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि बिना किसी अनावश्यक देरी के जनहित कार्यों को पूरा करें। अगर कोई विभाग कार्यों में अनावश्यक देरी करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। उपायुक्त ने सीएम विंडों की शिकायतों के समाधान पर प्रदेश स्तर पर पलवल को तीसरी रैंक हासिल करने पर नगराधीश अंकिता आदि अधिकारियों की सराहना की। उपायुक्त ने जिले में लगाए गए पौधों की देखरेख संबंधित रिपोर्ट देने के भी आदेश दिए। साथ ही कहा कि अवैध खनन होने पर सख्त कार्रवाई की जाए।अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ई-ऑफिस पोर्टल के माध्यम से पत्र व्यवहार शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत, अतिरिक्त उपायुक्त सतेंद्र दूहन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार, एसडीएम पलवल कंवर सिंह, एसडीएम होडल संदीप अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शमशेर सिंह नेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed