फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   No clue could be found of missing children in Yamuna river even after a week

यमुना नदी में लापता बच्चों का एक सप्ताह बीतने के बाद भी नहीं लग सका कोई सुराग

Fri, 04 Feb 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
No clue could be found of missing children in Yamuna river even after a week
होडल। कस्बा हसनपुर स्थित यमुना नदी में पैर फिसलने से लापता हुए दो बच्चों का एक सप्ताह बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। नदी में लापता हुए बच्चों को पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग के अलावा गोताखोरों ने कई दिनों तक तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। जिसके कारण बच्चों की माता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बता दें कि 30 जनवरी को कस्बे के चामड़ मोहल्ला निवासी महिला गुड्डी अपने बच्चों देवकी 12 वर्ष, मयंक 7 वर्ष और राज 4 वर्ष के साथ यमुना नदी के किनारे बकरियां चराने के लिए गई थी। महिला के तीनों बच्चे खेलते हुए यमुना नदी के किनारे चले गए, जहां फिसलकर नदी में जा गिरे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर महिला गुड्डी ने बेटी देवकी को कड़ी मशक्कत करके जैसे-तैसे नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण वह अपने बच्चे मयंक व राज को बाहर नहीं निकाल पाई। गुड्डी के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम करने वाले लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन वह भी बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा सके।
विज्ञापन

दमकलकर्मियों और गोताखोरों ने भी खोजा
घटना की सूचना हसनपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस, दमकलकर्मी और गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर लापता बच्चों को काफी खोजा, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। बच्चों के लापता होने के बाद से गुड्डी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के थानों को भी दी खबर
थाना प्रभारी मोहर सिंह का कहना था कि यमुना नदी में लापता बच्चों की खोज के लिए गोताखोरों की सहायता ली जा रही है। नदी के आसपास लगते पुलिस थानों को भी इस मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed