{"_id":"6ac2ae00e2b4f1fa39076d10","slug":"newly-built-house-collapses-mother-and-three-sons-trapped-palwal-news-c-25-1-mwt1001-116147-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नया मकान भरभराकर गिरा, मां व तीन बेटे दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नया मकान भरभराकर गिरा, मां व तीन बेटे दबे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। अरावली कॉलोनी में रविवार दोपहर एक नए मकान अचानक भरभराकर गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य मलबे के नीचे दब गए। हादसे में महिला और उसके तीन बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में दबे चारों घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, जयसिंहपुर गांव निवासी अरशद ने नूंह की अरावली कॉलोनी में नया मकान बनवाया था। बताया गया है कि मकान का निर्माण कार्य करीब पांच दिन पहले ही पूरा हुआ था। रविवार दोपहर करीब एक बजे अरशद की पत्नी इसरत (35) अपने तीन बेटों मजलिस (15), सुहान (12) और अरहान (10) के साथ बरामदे में बैठी हुई थी। इसी दौरान अचानक बरामदा भरभराकर नीचे आ गिरा और चारों मलबे में दब गए।
स्थानीय निवासी आबिद ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मलबे में दबे बच्चों की चीख-पुकार सुनकर लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और चारों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी प्रवीन का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। अगर कोई जानकारी या शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी।