फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   New roads to be built at a cost of 16 crore.

Palwal News: 16 करोड़ से बनेगीं नई सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
New roads to be built at a cost of 16 crore.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में कई संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 70 हजार की आबादी को सीधा लाभ होगा। मलाई अलालपुर रोड, अंधरोला रोड,भूड़पुर रोड आदि का निर्माण कराया जाएगा। संबंधित रोड वर्षों से जर्जर पड़े थे। लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मलाई अलालपुर रोड पर बरसात के दिनों में भारी जल भराव हो जाता था। उन्होंने बताया कि संबंधित सड़कों के निर्माण के लिए बजट आवंटित हो चुका है। उन्होंने बताया कि नहरी पटरियों के रोड के निर्माण से भी लोगों को वैकल्पिक सड़क मिलेगी। इससे कनेक्टविटी भी बढ़ेगी।


विधायक चौधरी ने बताया कि हथीन के विभिन्न गांवों में मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण भी कराए जाएंगे। जो पंचायते मिनी खेल स्टेडियमों के लिए भूमि उपलब्ध करायेगीं उनके गांवों में स्टेडियमों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ बचाव उपायों के लिए 86 नलकूप लगाने की योजना को मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए शीघ्र ही बजट आवंटित कर दिया जाएगा। बरसाती पानी को ट्यूबवेलों के माध्यम से निकालकर ड्रेन के माध्यम से निकाला जाएगा। जिससे हथीन को बाढ़ मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed