फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Nephew burnt uncle by pouring petrol, Gambhir

भतीजे ने चाचा पर पेट्रोल डालकर जलाया, केस दर्ज

Fri, 13 May 2022 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Nephew burnt uncle by pouring petrol, Gambhir
पलवल। गांव भुर्जा में चाचा के ऊपर पेट्रोल डालकर भतीजे ने आग लगा दी। आग से वह बुरी तरह से झुलस गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। गदपुरी थाना पुलिस ने मामले में पीड़ित के बेटे की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मचंद ने बताया कि गांव भुर्जा निवासी जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 12 मई को उसका पिता लाल सिंह व चचेरे भाई सहित गांव के अन्य लोग उनके साथ कमरे पर बैठे थे। उसके चाचा का लड़का रणधीर एक निजी स्कूल की बस चलाता है। वह बस को लेकर गांव में आया था और उनकी कमरे के सामने बस को खड़ा कर दिया। रणधीर ने उसके पिता से कहा कि वह उसकी तरफ क्यों घूर रहा है। उसके पिता ने कहा कि वह तो नहीं घूर रहा। इसी बात को लेकर वह उसके पिता के साथ गाली गलौज करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे समझाकर घर भेज दिया। थोड़ी देर बाद वह दोबारा आया और उसने उसके पिता लाल सिंह के ऊपर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed