फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Nai Nangla's road is broken for 15 years

15 साल से टूटी है नाई नंगला की सड़क

Sun, 04 Oct 2020 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Nai Nangla's road is broken for 15 years
15 साल से टूटी है नाई नंगला की सड़क
विज्ञापन

पलवल। सरकारें बदली पर गांव नाई नंगला की मुख्य सड़क के हालात नहीं बदले। पिछले करीब 15 वर्षों से सड़क की मरम्मत तक नहीं करवाई गई है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि मात्र एक किलोमीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट लग जाते हैं। सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण के लिए कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाई गई इस सड़क की लंबाई करीब एक किलोमीटर है। एक सड़क गांव नाई नंगला से होते हुए करीमपुर व अच्छेजा के लिए जाती है। हालात यह है कि अब यहां सड़क नजर ही नहीं आती, क्योंकि बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा रहता है। सड़क की रोड़ी पूरी तरह से उखड़ गई है।
सड़क की हालत बेहद खराब है। कई-कई फुट के गड्ढे हो गए हैं और गंदा पानी भरा हुआ है। आए दिन वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इसके अलावा गाड़ियां भी गड्ढों में फंस जाती है।
विज्ञापन

- आस मोहम्मद, ग्रामीण
सड़क निर्माण को लेकर दर्जनों बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई है। कई बार विधायकों से भी इस बारे में कहा गया है, लेकिन कोई भी नेता व अधिकारी समस्या के बारे में संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैम खान, ग्रामीण
समस्या के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। यदि कहीं समस्या है तो लोक निर्माण
विभाग के अधिकारी को मौके पर भेजकर निरीक्षण करवाया जाएगा। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
दीपक मंगला, विधायक पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed