{"_id":"6ae78f9d7c0e53a7420f5e15","slug":"mothers-observed-a-waterless-fast-for-the-long-life-of-their-children-palwal-news-c-25-1-mwt1010-116906-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: माताओं ने संतान की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: माताओं ने संतान की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना-फिरोजपुर झिरका। नगीना और फिरोजपुर झिरका सहित ग्रामीण अंचल में रविवार को अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। माताओं ने अपनी संतान की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर दिनभर निर्जला व्रत रखा। शाम को महिलाओं ने विधि-विधान से अहोई माता की पूजा-अर्चना कर व्रत कथा सुनी।
नगीना स्थित प्राचीन श्री सीताराम मंदिर में विशेष रामायण पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और रामायण की चौपाइयों का गायन किया। वहीं फिरोजपुर झिरका में महिलाओं ने घरों में चौकी स्थापित कर भगवान गणेश और अहोई माता का पूजन किया। रोली, चावल, गुड़, बताशे और मिठाइयों का भोग लगाया गया। महिलाओं ने तारों को अर्घ्य देकर व्रत खोला। इस दौरान मधुबाला, रेनू शर्मा, पिस्ता सैनी, निशा, आशा सैनी सहित अनेक महिलाओं ने पूजा-अर्चना की।