{"_id":"6a2b063772021f9d050d8fd4","slug":"mother-and-son-attacked-inside-their-home-palwal-news-c-24-1-pal1005-124871-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: रास्ता मांगने पर घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: रास्ता मांगने पर घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
चांदहट थाना क्षेत्र के छज्जूनगर गांव में रास्ते से वाहन हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अगले दिन हिंसक हमले में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के कई लोगों ने घर में घुसकर मां-बेटे समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता इंदिरा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा रोहित टैक्सी चालक है। दो जून की रात वह घर लौट रहा था। घर के पास कुछ युवक सड़क पर खड़े थे, जिससे वाहन निकालने में दिक्कत हो रही थी। रोहित की ओर से हॉर्न बजाकर रास्ता देने का आग्रह करने पर कहासुनी हो गई। उस समय आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।
आरोप है कि अगले दिन पुरानी रंजिश को लेकर कई युवक वाहनों में सवार होकर उनके घर पहुंच गए। हमलावरों ने जबरन घर में प्रवेश कर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर इंदिरा देवी और उनके बेटे मोहित पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला किया गया, जिससे दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
चांदहट थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया की पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।