{"_id":"606758a48ebc3ece7a783a3c","slug":"mla-gave-instructions-to-clean-drains-and-drains-palwal-news-noi574913276","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने दिए ड्रेन और नालों की सफाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने दिए ड्रेन और नालों की सफाई के निर्देश
विज्ञापन
पलवल। विधायक दीपक मंगला ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास और सफाई पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ड्रेन और नालों की सफाई और बरसाती पानी की निकासी का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।
विधायक दीपक मंगला ने कहा कि पलवल शहर में स्थित ड्रेन व नालों की साफ-सफाई तथा बरसाती पानी की निकासी का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि शहर के लोगों को बारिश के मौसम में कोई परेशानी न हो। वहीं शहर में स्थित 22 पार्कों का रखरखाव भी बेहतर ढंग से किया जाए व पार्कों को मॉडल पार्क बनाने की दिशा में कार्य किया जाए। जिसकी शुरुआत श्रद्धानंद पार्क को मॉडल पार्क बनाकर की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शहर की विभिन्न कॉलोनियों के पानी की निकासी किठवाड़ी व पलवल ड्रेन के माध्यम से होती है। दोनों ड्रेन से शहर के अधिकतर नालों की कनेक्टिविटी है।
उपायुक्त नरेश नरवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी ड्रेन व नालों की सफाई का काम हर हाल में 30 जून तक पूरा कर लें। किसी भी क्षेत्र में पानी जमा की समस्या नहीं होनी चाहिए। कूड़ा-कचरा के उचित निपटान के संबंध में शहरी क्षेत्र के लोगों को भी अच्छी तरह से जागरूक किया जाए। 31 वार्डों में 44 गाड़ियों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ई-रिक्शा के माध्यम से घर-घर से कूड़े का उठान किया जा रहा है। जो लोग अभी भी कूड़े को गाड़ियों में न डालकर कहीं और फेंक रहे है, उनके चालान किए जाएं। नगर परिषद क्षेत्र में सरकारी जमीन को चिन्हित कर रिकॉर्ड तैयार किया जाए और बोर्ड लगाए जाएं, ताकि किसी प्रकार का अतिक्रमण करना संभव न हो। शहर के सभी 22 पार्कों का उचित प्रकार से रखरखाव करने के लिए विशेष योजना के तहत कार्य किया जाए। शहर में बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्हें पकड़ने का टेंडर छोड़ा जाए व इन्हें किसी नजदीकी एनिमल सेंचुरी में छोड़ा जाए, ताकि लोगों को बंदरों की समस्या से निजात मिल सके। इस मौके पर जिला नगर आयुक्त मोनिका गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त सतेंद्र दूहन, नगराधीश अंकिता अधिकारी, सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप आदि मौजूद रहे।