फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Merchant Navy captain dies after falling from train, GRP forms team

Palwal News: ट्रेन से गिरकर मर्चेंट नेवी के कैप्टन की मौत, जीआरपी ने गठित की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Merchant Navy captain dies after falling from train, GRP forms team
- डिब्बे में सवार यात्रियों से पूछताछ करेगी जांच टीम, वारदात के बारे में जुटाएगी जानकारी
विज्ञापन

- 17 नवंबर को मिला था शव, मृतक के भाई ने लगाया हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर मर्चेंट नेवी में कैप्टन की हुई मौत के मामले में मृतक के भाई ने ट्रेन से धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में जांच के लिए जीआरपी टीम गठित की है। पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।



जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल के अनुसार गुरुग्राम के सेक्टर-49 अनुपम महेश्वरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि छोटा भाई अमन अधिकारिक सर्वे के लिए दिल्ली से जबलपुर गया था। 17 नवंबर को जबलपुर से निजामुद्दीन दिल्ली गाड़ी संख्या-22181 गौंडवाना एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-4 में सीट नंबर 36 में यात्रा कर रहा था। 18 नवंबर को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि अमन पलवल रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर गया और उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर वह अन्य परिजनों के साथ पलवल के जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। शव की पहचान अमन महेश्वरी के रूप में हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि 17 नवंबर को स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन से नंबर लेकर परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने शव की पहचान गुरुग्राम निवासी अमन महेश्वरी के रूप में की। 22 नवंबर को मृतक अमन महेश्वरी के भाई अनुपम महेश्वरी ने जीआरपी को लिखित शिकायत देकर हत्या की आशंका जताई। शिकायत के आधार पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए टीम गठित की गई है। टीम के ट्रेन में डिब्बे में सवार यात्रियों की पहचान कर रही है। उनसे पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद ट्रेन में हुई वारदात के बारे में जानकारी मिल पाएगी। जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed