Hindi News
›
Haryana
›
Palwal News
›
Married woman murdered for not fulfilling dowry demand, case filed against 4 in-laws on father's complaint
{"_id":"615c849a8ebc3e59df166237","slug":"married-woman-murdered-for-not-fulfilling-dowry-demand-case-filed-against-4-in-laws-on-father-s-complaint-palwal-news-noi60877563","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या, पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 4 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या, पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 4 लोगों पर केस दर्ज
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
पायल का फाइल फोटो
- फोटो : Palwal
Link Copied
पलवल। जिले के गांव सिहोल में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता पायल की फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। चांदहट थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर-17 निवासी बंटी ने बताया कि उन्होंने बेटी पायल की शादी सिहोल गांव निवासी रवि उर्फ रब्बो के साथ गत 17 फरवरी 2021 को की थी। शादी में यथा संभव दान-दहेज भी दिया था। लेकिन, पायल के ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और तरह-तरह की मांगकर पायल को प्रताड़ित करने लगे। 4 अक्तूबर को पायल के पति रवि ने दो लाख रुपये की मांग करते हुए मारपीट की। मांग पूरी नहीं होने पर पति रवि उर्फ रब्बो, जेठ टोनी, जेठानी पूनम व सास बिजेंद्री ने पायल की फंदा लगाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि पायल मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ी थी और उसकी ससुराल पक्ष लोग गायब थे। केवल पड़ोसी मौजूद थे। पायल के पैर और गले पर चोट के निशान थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पायल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई रवि ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अभी आरोपी फरार हैं, जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।