फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Married woman found hanging in room; murder alleged.

Palwal News: कमरे में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging in room; murder alleged.
सिंगार गांव में हुई वारदात, एक वर्ष पहले हुई थी शादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। सिंगार गांव में विवाहिता कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उसकी पहचान मुस्कान, पत्नी इनामुल्हक के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी।
मायके पक्ष ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित और हत्याका आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर परेशान किया जाता था। इसी के चलते उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेडा के अल आफिया अस्पताल भेज दिया गया। बिछोर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ससुराल पक्ष से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed