{"_id":"6adfaabac0ae2a6708083827","slug":"markets-begin-to-gear-up-with-adornments-for-married-women-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116750-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सुहागिनों के शृंगार को सजने लगे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सुहागिनों के शृंगार को सजने लगे बाजार
विज्ञापन
करवा चौथ को लेकर फिरोजपुर झिरका के बाजारों में बढ़ी रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। सुहागिन महिलाओं के प्रमुख पर्व करवा चौथ को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। आगामी बुधवार को महिलाएं पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत रखेंगी। पर्व को लेकर लाल कुआं चौक, चोपड़ा बाजार और गढ़ अंदर सहित प्रमुख बाजारों में पूजन सामग्री और शृंगार के सामान की दुकानें सज गई हैं।लाल कुआं चौक पर दुकानों और ठेलों पर करवा, दिए, सीक, चलनी तथा व्रत कथा की किताबें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। महिलाएं पूजन सामग्री के साथ सोने-चांदी के आभूषण और डिजाइनर ज्वेलरी भी खरीद रही हैं। वहीं, करवा चौथ पर सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लरों में पहले से बुकिंग शुरू हो गई है। महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगवाने की तैयारियों में भी जुटी हैं।
कपड़ा बाजार में प्लेन सूट, प्रिंटेड व कढ़ाईदार साड़ियों और सितारा साड़ियों की मांग बढ़ रही है। कई महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े सिलवाने के लिए टेलरों को ऑर्डर दे रही हैं। चोपड़ा बाजार में चूड़ियों, बिंदियों, डिजाइनर कंगन, नेल पॉलिश और लिपस्टिक की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। दुकानदारों को उम्मीद है कि पर्व नजदीक आने के साथ खरीदारी में और तेजी आएगी।