{"_id":"6aeb77181bca65ab4d095199","slug":"markets-adorned-with-colorful-lights-and-decorative-items-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116985-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: रंग-बिरंगी लाइट और सजावटी सामान से सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: रंग-बिरंगी लाइट और सजावटी सामान से सजे बाजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। दीपावली में अभी तीन दिन शेष हैं, लेकिन बाजारों में अभी से रौनक दिखाई देने लगी है। दुकानों पर रंग-बिरंगी लाइटें, सजावटी सामान, मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, मिठाइयां और पूजा सामग्री सज गई हैं। सुबह से शाम तक बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। दुकानदारों को उम्मीद है कि धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के अवसर पर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ेगी और कारोबार में अच्छा उछाल आएगा।मेवात क्षेत्र की खासियत है कि यहां त्योहारों को आपसी भाईचारे और मिल-जुलकर मनाने की परंपरा रही है।
दीपावली के अवसर पर हिंदू समाज के लोग जहां अपने घरों में पूजा-अर्चना और सजावट की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं मुस्लिम समाज के लोग भी अपने घरों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाकर त्योहार की खुशियों में शामिल होते हैं। दोनों समाजों के लोग अपने घरों और मोहल्लों में साफ-सफाई तथा सजावट कर रहे हैं। यही आपसी प्रेम और भाईचारा क्षेत्र की सांझी संस्कृति को दर्शाता है।
दुकानदार मनीष कुमार और अजय गोयल ने बताया कि मेवात में सभी त्योहार मिल-जुलकर मनाए जाते हैं। त्योहारों के दौरान बाजारों में हर समाज के लोगों की भागीदारी देखने को मिलती है। अजय स्वरूप गोयल ने बताया कि धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के दिन मुख्य बाजार में सबसे अधिक रौनक रहती है। इस बार भी क्षेत्र की आबादी के हिसाब से सामान की अच्छी बिक्री हो रही है और कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद है।