फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Make arrangements for drainage before the rain, the MLA gave instructions after holding a meeting with the officials

बारिश से पहले जल निकासी का करें इंतजाम, विधायक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश

Sun, 17 Apr 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Make arrangements for drainage before the rain, the MLA gave instructions after holding a meeting with the officials
अधिकारियों साथ बैठक करते पलवल के विधायक दीपक मंगला - फोटो : Palwal
पलवल। विधायक दीपक मंगला ने लोक निर्माण विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि बारिश से पहले शहर में जल निकासी के इंतजाम किए जाएं। शहर में जलभराव की निकासी, अमृत योजना, बिजली आदि के कार्य समय पर पूरे होने चाहिए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बरसात के मौसम में शहर के अंदर जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए। जलभराव की समस्या जानने के लिए नगर परिषद, जन स्वास्थ्य विभाग व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तालमेल के साथ कार्य कर आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात से पूर्व शहर के नालों और नहरों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। स्ट्रोम वाटर लाइन द्वारा पानी की निकासी को भी सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

विधायक ने जिला नगर परिषद के अधिकारियों को अमृत योजना के तहत किए जा रहे विकास कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। विकास कार्यों में प्रयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने भी निर्देश दिए। बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने विधायक को आश्वस्त किया कि समयबद्ध तरीके से विकास कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर निगरानी समिति के पूर्व चेयरमैन मुकेश सिंगला, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता एस के दाहिया, नगर परिषद के पालिका अभियंता संजय उप्पल व कार्यकारी अभियंता महेंद्र, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता रमेश गौड़, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र यादव, सिंचाई व बिजली विभाग के उप मंडल अधिकारी व कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed