फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Loot on petrol pump

पेट्रोल पंप पर लूट, सुरक्षाकर्मी के हाथ-पैर तोड़े

Sat, 13 Jul 2019 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Loot on petrol pump
पलवल के गांच छज्जू नगर स्थित पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले बदमाशों द्वारा घायल किया गया सुरक्ष? - फोटो : Palwal
पेट्रोल पंप पर लूट, सुरक्षाकर्मी के हाथ-पैर तोड़े
विज्ञापन

पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के गांव छज्जूनगर स्थित एस्सार कंपनी के पेट्रोल पंप से हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने सेल्समैन और सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट कर 75 हजार रुपये और सुरक्षाकर्मी की बंदूक लूट ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन और सुरक्षाकर्मी के हाथ-पैर तोड़ दिए और हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मी को पलवल के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में 6-7 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पेट्रोल पंप के मैनेजर महीपाल ने बताया कि पलवल के गांव छज्जूनगर स्थित गांव मछगर निवासी मनोज धनखड़ ने पेट्रोल पंप लगाया हुआ है। शुक्रवार देर रात पंप पर सुरक्षाकर्मी लक्ष्मण सिंह, सेल्समैन बलदेव और रोहन सिंह थे। आधी रात के बाद करीब ढाई बजे सफेद कार में सवार होकर आए हथियारबंद 6-7 नकाबपोश बदमाशों ने पहले सुरक्षाकर्मी लक्ष्मण को दबोचा और उससे बंदूक लूट ली। लूट का विरोध करने पर लक्ष्मण के हाथ और पैर तोड़ दिए। लक्ष्मण के बचाव में जब सेल्समैन बलदेव आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई जिससे वह बेहोश हो गया। मारपीट के बाद बंदूक के बल पर बदमाश अलमारी में रखे 75 हजार रुपये और सुरक्षाकर्मी की बंदूक को लूट कर मौके से फरार हो गए। लुटेरों के फरार होने के बाद कर्मचारी रोहन सिंह ने पंप के मालिक और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को लूट की नीयत से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल करने, 75 हजार रुपये और गनमैन की बंदूक को लूट कर ले जाने के आरोप में कार सवार 6-7 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभी तक लुटेरों को कोई सुराग नहीं लग पाया है। - अशोक कुमार, चांदहट थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed