{"_id":"69dd3fb8302e88a0420b56c6","slug":"liquor-worth-rs-50-lakh-being-smuggled-from-sonipat-to-bihar-seized-two-arrested-palwal-news-c-24-1-pal1006-123325-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सोनीपत से बिहार तस्करी कर ले जाई जा रही 50 लाख की शराब जब्त, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सोनीपत से बिहार तस्करी कर ले जाई जा रही 50 लाख की शराब जब्त, दो काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमेंट की ईंटों में छिपाकर ले जा रहे थे शराब, पुलिस ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल।
नेशनल हाइवे पर गांव औरंगाबाद-मित्रोल के समीप जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम ने ट्रक में सीमेंट की पत्थर नुमा ईंटों से छुपा कर, सोनीपत से बिहार के लिए तस्करी ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 610 पेटी को बरामद किया हैं। टीम ने ट्रक व शराब को जप्त कर ड्राइवर व कंडक्टर को हिरासत में लिया हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत 50 लाख रुपये की बताई हैं। वहीं, मुंडकटी पुलिस ने टीम के सब इंस्पेक्टर हनीश खान की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
पुलिस की दीघोट गांव में स्थित एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम में तैनात सब इंस्पेक्टर हनीश खान ने बताया कि एसपी नीतीश अग्रवाल के निर्देश पर टीम प्रभारी विश्व गौरव के नेतृत्व में टीम लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। सोमवार को मुखबिर द्वारा मिली जानकारी में बताया कि अंतरराज्यीय शराब के तस्कर चौदह टायरा ट्रक में सीमेंट की बड़ी ईंटों नुमा पत्थरों से छुपा अंग्रेजी शराब को सोनीपत से बिहार ले जाने के फिराग में हैं। जो ट्रक केएमपी हाईवे से दिल्ली मथुरा नेशनल हाईवे से बिहार को ले जाए जाएगा। टीम सूचना मिलते ही अलर्ट मोड पर आ गई और हाइवे पर गांव मित्रोल औरंगाबाद राजस्थानी होटल के समीप दिल्ली की तरफ से आगरा की तरह जाने वाले ट्रकों की जांच शुरु कर दी। सब इंस्पेक्टर हनीश खान ने कहा कि इस दौरान जब ट्रक की तलाशी ली गई तो यूपी नंबर से में सीमेंट की बड़ी ईटों के पीछे अंग्रेजी शराब मार्च रॉयल चैलेंजर्स व रॉयल स्टेग की बोतल भरी हुई थी। टीम ने जिला आबकारी विभाग को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने जब शराब की तलाशी ली तो ट्रक से रॉयल चैलेंजर्स 268 पेटी व रॉयल स्टेग 342 पेटी बरामद हुई। टीम इस मामले में ट्रक के ड्राइवर राजीव सहानी निवासी मुजफ्फरपुर बिहार सहित कंडक्टर को काबू कर लिया। टीम ने ट्रक व शराब को जप्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।