{"_id":"67854f82a0d5541e00056b90","slug":"linter-fell-on-burning-pyre-during-funeral-people-narrowly-escaped-palwal-news-c-24-1-gr11004-111250-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता पर गिरा लिंटर, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता पर गिरा लिंटर, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक संगठनों व मोक्षधाम समिति के सदस्यों में प्रशासन के खिलाफ रोष
पांच करोड़ से होना है मोक्षधाम का जीर्णोद्धार, विधायक से कर चुके हैं आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। शहर में गढ़ी मोड़ स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार के दौरान छत का लिंटर जलती चिता पर गिर गया। गनीमत यह रही कि शव की अंत्येष्टि में मुखाग्नि देने के बाद परिजन शव से दूरी पर थे। लिंटर के गिरते ही अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन की जमकर निंदा की। वहीं, इस घटना के बाद मोक्षधाम सेवा समिति के सदस्य व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं में नगर परिषद प्रशासन व स्थानीय विधायक हरेंद्र सिंह के खिलाफ रोष बना हुआ है।
दरअसल, रविवार को बाईसी मोहल्ला निवासी राजेश गोयल का निधन हो गया था। परिजनों व शहर के सैकड़ों लोग मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोक्षधाम पहुंचे और वहां परिजनों ने उनके शव को मुखाग्नि दी, वैसे ही ऊपर बनी छत का लिंटर भरभराकर जलते शव के ऊपर आ गिरा। लिंटर गिरने से मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। मोक्षधाम कल्याण समिति के प्रधान राजकपूर बंसल ने बताया कि शव अंत्येष्टि वाले स्थान की छत पिछले काफी समय से जर्जर पड़ी थी, जिसकी लिखित शिकायत नगर परिषद प्रशासन व विधायक हरेंद्र सिंह को दी। लेकिन किसी भी अधिकारी ने इसकी कोई सुध नहीं ली।
पांच करोड़ से होना है मोक्षधाम का जीर्णोद्धार
पूर्व विधायक जगदीश नायर ने शहर के मोक्षधाम का जीर्णोद्धार करने के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि सरकार से मंजूर करवाने के बाद नगर परिषद प्रशासन को सौंप दी। मोक्षधाम सेवा समिति के सदस्यों ने क्षतिग्रस्त मोक्षधाम की मरम्मत करवाने के लिए विधायक हरेंद्र सिंह व नगर परिषद प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर जल्द से जल्द मरम्मत करवाने की मांग के लिए पत्र लिखा, लेकिन विधायक व नगर परिषद के अधिकारियों ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।