{"_id":"6025409d8ebc3ee930754ffc","slug":"lawyers-strike-ends-but-the-deputy-commissioner-s-court-will-boycott-palwal-news-noi565084426","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों की हड़ताल खत्म, पर उपायुक्त की अदालत का रखेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों की हड़ताल खत्म, पर उपायुक्त की अदालत का रखेंगे बहिष्कार
विज्ञापन
पलवल। अदालत परिसर में पार्किंग को लेकर बुधवार को हुए वकीलों व प्रशासन के बीच विवाद का मामला जहां वकीलों को पार्किंग चलाने के निर्णय के बाद बेशक सुलझ गया और हड़ताल खत्म हो गई, लेकिन उपायुक्त के खिलाफ वकीलों का गुस्सा कम नहीं हुआ है। वकीलों ने हड़ताल खत्म करने के बावजूद फिलहाल उपायुक्त की अदालत का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं जिला बार एसोसिएशन द्वारा उपायुक्त द्वारा पार्किंग में कार्यरत ठेकेदारों से सरकारी कर्मियों को भेजकर मारपीट कराने व भारी पुलिस भेजकर विवाद बनाने के आरोप में इस्तगासा दायर करने का भी निर्णय लिया है।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक चौहान ने बताया कि बुधवार को जिस तरह से उपायुक्त द्वारा पहले सरकारी कर्मचारियों को भेजकर पार्किंग ठेकेदारों से मारपीट करा उन्हें भगाया गया तथा उसके बाद भारी पुलिस बल भेजकर वकीलों का अपमान करने का प्रयास किया गया, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा दो दिन का समय मांगने के बाद बृहस्पितवार को फिर से वकीलों को ही पार्किंग चलाने को देने पर हड़ताल को खत्म कर दिया गया, लेकिन उपायुक्त की अदालत का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। आगे इस संदर्भ में जल्द ही जिला बार की बैठक होगी। उस बैठक में उपायुक्त के खिलाफ आगे की रणनीति भी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि उपायुक्त के खिलाफ अदालत में इस्तगासा दायर कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
पलवल में बुधवार को पार्किंग से जिला प्रशासन द्वारा उपायुक्त के आदेश पर वकीलों द्वारा नियुक्त ठेकेदार के कर्मियों को मारपीट कर भगाने का आरोप है। उसके बाद वहां आंसू गैस व वाटर कैनन की गाड़ियों के साथ भारी पुलिस बल भेज दिया गया था, जिससे वकीलों व प्रशासन के बीच विवाद उत्पन्न हो गया तथा वकीलों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। पलवल में हुए इस विवाद के बाद हथीन व होडल में भी वकीलों ने हड़ताल शुरू कर दी थी, लेकिन देर शाम अतिरिक्त उपायुक्त सत्येंद्र दूहन द्वारा वकीलों को समझाया गया तथा पार्किंग उन्हें ही चलाने को देने का निर्णय लिया, जिसके बाद बृहस्पतिवार को सुबह वकीलों ने इस निर्णय पर हड़ताल को खत्म कर दिया।