फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Lawyers created ruckus on removing contractor from parking

पार्किंग से ठेकेदार हटाने पर वकीलों ने किया हंगामा

Wed, 10 Feb 2021 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Lawyers created ruckus on removing contractor from parking
पलवल। जिला अदालत परिसर में बुधवार को बार एसोसिएशन द्वारा चलवाई जा पा रही पार्किंग के ठेकेदारों को प्रशासन द्वारा हटाए जाने पर वकीलों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त उपायुक्त और डीएसपी ने समझाने का काफी प्रयास किया और दो दिन का समय मांगा। लेकिन वे नहीं माने और उपायुक्त के खिलाफ हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

जिला अदालत परिसर दो माह पहले पार्किंग का ठेका छोड़ा गया था। जिस पर वकीलों द्वारा तैनात ठेकेदार पार्किंग चला रहे थे। बुधवार को उपायुक्त ने अधिकारी भेजकर ठेकेदारों को हटा दिया। जिस पर वकील भड़क उठे। उन्होंने उपायुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक चौहान के नेतृत्व में वकील और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर झड़प हुई। विवाद बढ़ता देख पुलिस फोर्स और आंसू गैस व वाटर कैनन की गाड़ियां बुलवा ली गईं। जिसे देख वकीलों का गुस्सा और भड़क उठा। विवाद बढ़ता देख डीएसपी यशपाल खटाना भी मौके पर पहुंचे और वकीलों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस फोर्स को वापस भेज दिया। हालांकि वकीलों ने हंगामा बंद कर दिया, लेकिन उपायुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। अतिरिक्त उपायुक्त सत्येंद्र दूहन भी मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर दो दिन का समय मांगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान दीपक चौहान ने बताया कि वकील तब तक हड़ताल पर रहेंगे, तब तक जिला उपायुक्त का तबादला नहीं हो जाता। जिला अदालत परिसर की पार्किंग वकीलों की है। बार एसोसिएशन ही इसका ठेका छोड़ेगी। प्रशासन ने यदि इसमें दखल देने का प्रयास किया तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होडल में भी वकीलों ने शुरू की हड़ताल
होडल। पलवल में जिला अदालत परिसर में वाहन पार्किंग के मामले को लेकर होडल बार एसोसिएशन के वकीलों ने भी बुधवार को कामकाज ठप कर हड़ताल कर दी। इस मामले में एसोसिएशन के प्रधान बंशीलाल सौरोत की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बंशीलाल सौरोत ने बताया कि पार्किंग के मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा जबरन दबाव बनाया जा रहा है। होडल के वकील पर किए गए जानलेवा हमले का मामला भी उठाया गया। उन्होंने कहा कि सितंबर में जोगेंद्र सिंह पर कुछ युवकों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें दर्जनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया, लेकिन पुलिस पांच महीने बीतने के बाद केवल तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार कर सकी है। इस मौके पर शिवराम सौरोत, नवल सिंह सौरोत, जितेंद्र गर्ग, नरेश शर्मा, धर्मेंद्र चौहान, लज्जराम, हरबीर, महेश सौरोत, अजय कुमार, कपिल सौरोत, अमित कुमार, मोहन भारद्वाज, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed