फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Kidnapped two brothers showing firearms, thrashed one to death with a hammer and a rod

तमंचे दिखा दो भाइयों का अपहरण, एक को हथौड़े और रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 27 May 2022 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped two brothers showing firearms, thrashed one to death with a hammer and a rod
पलवल। जनौली गांव के समीप बदमाशों ने तमंचे दिखाकर फतेहपुर बिल्लौच निवासी दो भाइयों सागर और पवन उर्फ कालू का अपहरण कर लिया। इसके बाद दोनों को मांदकौल के जंगल में ले गए, जहां हथौड़े और रॉड से पीट-पीटकर पवन की हत्या कर दी। इस दौरान सागर को बंधक बनाकर रखा। गदपुरी थाना पुलिस ने पवन के भाई सागर की शिकायत पर अपहरण और हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरीदाबाद स्थित बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे वह अपने भाई पवन उर्फ कालू के साथ पलवल से जनौली होते हुए गांव जा रहा था। गांव जनौली के समीप गौरव, उसके भाई और अन्य साथियों ने रास्ते में रोककर हवाई फायरिंग कर दी। बंदूक दिखाकर पवन को सफारी गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया तथा सागर को भी बाइक पर बिठाया और साथ ले गए। दोनों भाइयों को गांव मांदकौल के जंगल में ले गए और सागर को बंधक बना लिया। पवन को हथौड़े और रॉड से पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पवन को बेहोशी की हालत तक बुरी तरह पीटते रहे और मरा हुआ समझकर फरार हो गए। सागर ने अपने छोटे भाई लाला और मामा केशव को बुलाया। इसके बाद पवन को पलवल अस्पताल में ले गए। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या, अपहरण, रास्ता रोकने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed