{"_id":"612bbdd28ebc3e5f6b2e8b5a","slug":"kanha-s-cheers-will-resonate-today-devotees-engaged-in-shopping-palwal-news-noi601717494","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज गूंजेगी कान्हा की जय-जयकार, खरीदारी में जुटे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज गूंजेगी कान्हा की जय-जयकार, खरीदारी में जुटे श्रद्धालु
विज्ञापन
पलवल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए पोशाक खरीदती महिलाएं
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को है। इसे लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रबंधन समितियों ने बताया कि सोमवार सुबह से ही मंदिरों में सजावट शुरू करा दी जाएगी। इसके अलावा मंदिरों की साफ-सफाई करानी शुरू कर दी गई। कुछ मंदिर प्रबंधकों ने भगवान श्रीकृष्ण के लिए मथुरा-वृंदावन से विशेष पोशाकें मंगवाई हैं। इसके अलावा मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित करने तथा झांकियां सजाने के लिए भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाजारों में इस पर्व के लिए खरीदारी भी शुरू हो गई है। श्रद्धालु कृष्ण जी का बाल रूप लड्डू गोपाल व उनकी पोशाकें खरीद रहे हैं। कृष्ण जी की तस्वीरें भी खरीदी जा रही हैं। पूजा और व्रत का सामान भी कुछ लोगों ने खरीद लिया है। पुजारियों और कृष्ण के भक्तों में जन्माष्टमी को लेकर काफी उत्साह है। हालांकि, प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन के तहत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाने के निर्देश जारी किए हैं।
पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने मंदिरों के आसपास के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही धर्मशालाओं, होटलों में जांच कराई जा रही है। पर्व के दिन चौराहों के साथ-साथ बाजारों में भी पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।
-----
झांकियां सजाने में जुटे श्रद्धालु
जिले के बलदाऊ जी मंदिर, पचोवन, बजाजा, सनातन धर्म मंदिर, शिव मंदिर, भूरागिर मंदिर, जंगेश्वर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, कामेश्वर मंदिर, सीताराम मंदिर, गंगा मंदिर के अलावा ओमेक्स सिटी स्थित श्रीराम मंदिर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिरों को सजाने में श्रद्धालु व्यस्त हैं। प्रसाद और चरणामृत बनाने की तैयारियां हो रही हैं। मंदिरों में झांकियां सजाने के लिए श्रद्धालु जुटे हैं। कीर्तन व सत्संग की योजना भी बनाई जा रही है। अनिल गर्ग ने बताया कि ओमेक्स मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित गाथाओं पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा झांकियां सजाई जाएंगी। वहीं, पचोवन मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी विशेष झांकियां सजाई जाएंगी।
विज्ञापन
21 कुंडीय यज्ञ का आयोजन
जन्माष्टमी के अवसर पर केंद्रीय आर्य सभा के तत्वावधान में पातली गेट स्थित दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 21 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसमें आर्य समाज से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे।
जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं। खोंटा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और कीर्तन होंगे। मंदिर को सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। कोरोना गाइडलाइन का भी पालन किया जाएगा।
- राकेश शास्त्री, पुजारी खोंटा मंदिर।