{"_id":"6217c4bb2e3ed2445c442037","slug":"interested-candidates-became-active-as-soon-as-the-probable-date-of-the-civic-elections-was-announced-palwal-news-noi6340484143","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनावों की संभावित तिथि घोषित होते ही सक्रिय हुए इच्छुक उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावों की संभावित तिथि घोषित होते ही सक्रिय हुए इच्छुक उम्मीदवार
विज्ञापन
पलवल। स्थानीय निकाय चुनावों की संभावित तिथि घोषित होने के बाद पार्षद व चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार भी सक्रिय हो गए हैं। बृहस्पतिवार को चुनाव लड़ने के इच्छुकों ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। ऐसा इस बार भाजपा-जजपा व आम आदमी पार्टी द्वारा पार्टी चुनाव चिन्ह के निशान पर चुनाव लड़ाने की घोषणा के बाद हो रहा है। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक पार्टी निशान पर चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की है तथा पार्टी चिह्न के निशान पर निकाय चुनाव लड़ने पर अभी विचार कर रही है। उसके बावजूद काफी उम्मीदवार कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के यहां हाजिरी लगा रहे हैं। उम्मीदवारों ने अपनी सक्रियता और तेज कर दी है।
पलवल नगर परिषद का चेयरमैन पद पर चुनाव इस बार अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। चेयरमैन का चुनाव लड़ने के लिए अनुसूचित जाति वर्ग से दो दर्जन से अधिक इच्छुक उम्मीदवार हैं। जिनमें सर्वाधिक भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि कई उम्मीदवार ऐसे हैं, जो भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं के अलावा आम आदमी पार्टी के नेताओं के भी संपर्क में हैं। उनके अलावा 31 वार्डों में पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवारों ने जहां लोगों से जनसंपर्क तेज कर दिया है, वहीं टिकट पाने के लिए भी जुगत बैठानी शुरू कर दी है।
1987 में लड़ा था भाजपा ने पार्टी निशान पर चुनाव
भाजपा वर्ष 1987 में भी पार्टी निशान पर लड़ी थी। तब चुनाव लड़ने वाले कई नेताओं ने निशान नहीं लिया था। निशान पर कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत पाया था। तब भी भाजपा सत्ता में थी, पर लोकदल के साथी के रूप में। इस बार एक बार फिर से भाजपा ने अपने सहयोगी दल जजपा के साथ मिलकर पार्टी निशान पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पार्टी के नेता उतर सकते हैं चुनाव में
नगर परिषद चुनाव में पार्टी के कुछ नेता भी चुनाव लड़ सकते हैं। कुछ अपने घर की महिलाओं को भी चुनाव लड़ा सकते हैं। कई वार्ड ऐसे हैं, जहां से कई पार्टी समर्थक चुनाव लड़ना चाहते हैं। पार्टी नेता इस प्रयास में जुटे हैं कि हर वार्ड से एक ही भाजपा समर्थक चुनाव लड़े। पार्टी हर हालत में अपना चेयरमैन बनाना चाहती है। उधर कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल का भी प्रयास होगा कि चेयरमैन उनका समर्थक बने। चेयरमैन पद के अलावा सभी वार्डों में पार्षदों का मुकाबला भाजपा-जजपा गठबंधन तथा पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल समर्थकों के बीच रहेगा।
पार्टियां भी जुटी चुनाव की तैयारियों में
संभावित तिथि की घोषणा होते ही राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा-जजपा नेताओं ने तो अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंथन भी शुरू कर दिया है। जबकि आम आदमी पार्टी पहले से ही अपने कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों से भी संपर्क कर निकाय चुनावों के लिए अपनी जमीन तैयार करने में लगी है। आप के नेता तो पिछले दिनों शहर में एक जुलूस निकालकर लोगों से जनसंपर्क कर निकाय चुनाव में वोट देने की अपील भी कर चुके हैं।
भाजपा नेताओं ने बनानी शुरू की वार्डों में सूचियां
भाजपा नेताओं ने मंडल स्तर पर पदाधिकारियों की बैठक लेनी शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया तथा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पवन अग्रवाल ने नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन इंदू भारद्वाज के निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर बूथ स्तर पर काम में जुटने को कहा है। पवन अग्रवाल ने बताया कि निकाय चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को तैयारी करने को कहा गया है। इसके साथ ही संभावित उम्मीदवारों की भी सूचियां तैयार की जा रही हैं, ताकि चुनाव की औपचारिक घोषणा के बाद उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा सके।
पूर्व मंत्री करण दलाल की तरफ भी हैं निगाह
उधर पलवल में चेयरमैन व पार्षद पदों पर चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की निगाह पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल के कदम पर भी हैं। क्योंकि ऐसे कई उम्मीदवार हैं, जो भाजपा के अलावा पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के आशीर्वाद से चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि अभी तक दलाल ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा के अलावा चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की लंबी सूची पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के पास भी है। दलाल पहले एक बार चुनावों को लेकर अपने समर्थकों की राय भी ले चुके हैं तथा वार्डों में कांग्रेस विचारधारा के लोगों की सूची तैयार करने की बोल चुके हैं।
भाजपा का जनाधार आज भी बरकरार है। लोग भाजपा सरकार के शासन से खुश हैं। पलवल में सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों का असर चुनाव में देखने को मिलेगा। यह पहली सरकार है, जिसने बिना किसी भेदभाव के पलवल में विकास कार्य कराए हैं। आगे भी भाजपा बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराएगी। भाजपा का निकाय चुनाव में कोई विकल्प नहीं रहेगा। पलवल चेयरमैन के अलावा सभी 31 चवार्डों में भाजपा उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे।
-पवन अग्रवाल, प्रदेश सह संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ