Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Instructions to expedite the SIR

Palwal News: एसआईआर में तेजी लाने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Instructions to expedite the SIR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पिलानी ने नूंह जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर के तहत जारी नोटिसों पर सुनवाई और दस्तावेज का सत्यापन निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल रहना सुनिश्चित किया जाए तथा नाम-पते में संशोधन संबंधी आवेदनों का भी समय पर निपटारा हो। उन्होंने बीएलओ को घर-घर संपर्क कर सत्यापन कार्य में तेजी लाने और लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने मतदाताओं से अपील की कि नोटिस मिलने पर संबंधित बीएलओ से संपर्क कर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करवाएं और सुनवाई प्रक्रिया में सहयोग करें। बैठक में तीनों एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed