फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Inspector involved in wheat scam arrested

गेहूं घोटाला में शामिल इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Fri, 20 Aug 2021 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Inspector involved in wheat scam arrested
हथीन। गेहूं घोटाले के मामले में जांच कर रही एसआईटी को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उसने फरार चल रहे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए एसआईटी के प्रमुख डीएसपी दिनेश यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उक्त इंस्पेक्टर को होडल से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आरोपी इंस्पेक्टर को शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया। जहां से उसको घोटाले के संदर्भ में पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। गेहूं घोटाला में एसआईटी ने यह दसवीं गिरफ्तारी की है। इससे पूर्व हथीन के सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सुरेश पांचाल सहित ठेकेदार, डिपो होल्डरों, आटा चक्की मालिक एवं चालक सहित नौ लोगों को पकड़ा जोकि अभी जेल में है। उल्लेखनीय है कि नौ जून को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के 770 कट्टे गेहूं पकड़े गए, जिनकी कालाबाजारी की जा रही थी। हसनपुर थाना पुलिस ने इस संदर्भ में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। गेहूं हथीन के हैफेड गोदाम से गया था। डिपो होल्डरों के पास सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed