फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   inspection of corona rescue arrangements

वृंदान से आई विशेष पोशाक में सजेंगे कान्हा

Tue, 11 Aug 2020 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
inspection of corona rescue arrangements
खोंटा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को पोशक पहनाते पुजारी राकेश शास्त्री। - फोटो : Palwal
वृंदावन से आई विशेष पोशाक में सजेंगे कान्हा
विज्ञापन

पलवल। जिले के अधिकतर मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। कोरोना के कारण भले ही इस बार जन्माष्टमी का पर्व हर वर्ष की तरह विशाल तरीके से नहीं मनाया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद मंदिरों में पर्व मनाने की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को जंगेश्वर मंदिर, पंचवटी मंदिर, कामेश्वर मंदिर और लक्ष्मी नारायण मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है, वहीं इन मंदिरों में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण के लिए वृंदावन से विशेष पोशाक, मुकुट और श्रृंगार सामग्री मंगवाई गई है। मंदिरों में भजन संकीर्तन करने की भी तैयारियां हो गई हैं, लेकिन ज्यादा लोगों को एक साथ प्रवेश नहीं मिलेगा। हर बार की तरह बड़े कार्यक्रम भी मंदिर में आयोजित नहीं होंगे।

जिले के मंदिरों में मंगलवार को सुबह से ही सजावट का काम शुरू हो गया। मुख्य द्वार पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को फूलों से सजाया गया है। मंदिरों में साफ-सफाई की गई। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई। पूजा-अर्चना के समय सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा जाएगा। ऐतिहासिक खोंटा मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री ने बताया कि जन्माष्टमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। कोरोना से बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा जाएगा। शाम करीब 7 से रात 12 बजे तक संकीर्तन होगा। पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के समय सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। श्रद्धालु मंदिर में आने के बाद हाथों को सैनिटाइज करेंगे।
विज्ञापन

------
13 को नंदोत्सव का आयोजन
ज्योतिषाचार्य डॉ. अंजलि जैन ने बताया कि 13 अगस्त को नंदोत्सव का आयोजन होगा। 17 अगस्त को छठी महोत्सव मनेगा। वहीं, 26 अगस्त को राधाष्टमी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed