फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Injured couple attacked again after arriving at hospital

Palwal News: उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे घायल दंपती पर फिर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Injured couple attacked again after arriving at hospital
अस्पताल परिसर में दंपति पर हमला करने वाले आरोपी सीसीटीवी में कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के अंतर्गत गांव पढे़नी में पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक दंपती के साथ पहले उनके घर में घुसकर मारपीट की गई और बाद में जब वे उपचार के लिए तावडू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां भी उन पर हमला कर दिया गया। अस्पताल परिसर में हुई मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
गांव पढेनी निवासी बलराम ने बताया कि उनके पड़ोसियों के साथ एक दीवार के छज्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि विरोध करने पर कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। इस दौरान उनकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए गए तथा उनके साथ छीना-झपटी भी की गई। पीड़ित का कहना है कि मारपीट में घायल होने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन पीछा कर पहुंचे 8 से 10 लोगों ने वहां भी उनपर हमला कर दिया। उन्होंने मोबाइल फोन भी छीनने का आरोप लगया है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में कई लोग एक दंपती के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed