{"_id":"6a2c63b92c54d4f454084af3","slug":"industries-face-crisis-due-to-transformer-fire-at-meghpur-palwal-news-c-24-1-pal1008-124895-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मेघपुर सब स्टेशन के ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने से उद्योगों पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मेघपुर सब स्टेशन के ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने से उद्योगों पर संकट
विज्ञापन
पीआईए प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग के अधिकारी से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मंगलवार को मेघपुर में ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने के बाद जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। पिछले तीन दिनों से उद्योगों को बिजली न मिलने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर पलवल इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन (पीआईए) का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) रंजन राव से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने एसई को बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से औद्योगिक इकाइयों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई फैक्ट्रियों में उत्पादन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं मिलने के कारण फैक्ट्रियों का संचालन डीजल जनरेटर के सहारे करना पड़ रहा है। इससे उत्पादन लागत में काफी बढ़ोतरी हो गई है। एक ओर बिजली संकट के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर डीजल पर अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। उद्योगपतियों का कहना है कि लगातार बढ़ रहे खर्च से कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने बिजली विभाग से जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है, ताकि उद्योगों को राहत मिल सके।
वर्जन
औद्योगिक क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से कारोबार प्रभावित हो रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। -राजीव मेहरा, पीआईए उपप्रधान
बिजली विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मंगलवार तक बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। -मानवेन्द्र सिंह, प्रशासक, पीआईए
मेघपुर सब स्टेशन में क्षतिग्रस्त ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत और बिजली व्यवस्था बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मंगलवार तक काम पूरा कर लिया जाएगा। विभाग की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जल्द ही बिजली आपूर्ति को पूरी तरह सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। -रंजन राव, एसई