फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   increasing cold due to changing weather

मौसम बदलने से बढ़ रही ठंड

Fri, 03 Dec 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
increasing cold due to changing weather
होडल। जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिनभर बादल रहने के कारण सूर्य की किरण एक घंटे आने के बाद वापस लौट रही है। इस कारण तापमान में भी एकाएक गिरावट आई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आगामी 6 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई। वीरवार की रात कुछ बूंदाबांदी हुई थी। वहीं दिनभर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण मौसम में ठंडक बनी रही। यहीं कारण है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी के मौसम में पहली बार ऐसा हुआ है जब अधिकतम तापमान 24 डिग्री पर पहुंच गया है। रात का तापमान अब गिर नहीं रहा बल्कि बढ़ रहा है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दिन व रात के तापमान में कम अंतर रहता है तो बरसात की संभावना बनती है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो 5 और 6 दिसंबर को बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसे में तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

आगामी दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
कृषि व किसान कल्याण विभाग के उपमंडल अधिकारी कुलदीप तेवतिया का कहना है कि मौसम विभाग की मानें तो सात दिसंबर के बाद मौसम साफ हो जाएगा। लेकिन उसके बाद धुंध आनी शुरू हो जाएगी। जिससे नयूनतम तापमान में गिरावट आएगी। ऐसे में अगले कुछ महीनों तक अब लोगों को शीतलहर के साथ ही सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, छोटे बच्चों को बचाने के लिए ऐसे मौसम में ध्यान रखने की जरूरत है। ठंडा मौसम होने के कारण सिविल अस्पताल में भी ओपीडी अधिक बढ़ गई है। डाक्टर खुद मान रहे है कि मौसम बदलने के कारण ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों के लिए फायदेमंद मौसम
मौसम बदल गया है, लेकिन यह फसलों के लिए फायदेमंद है। जितनी अधिक ठंड पड़ेगी उतनी अधिक अच्छी गेहूं की फसल होगी। लेकिन जिन किसानों ने देरी से गेहूं की बिजाई की है उन्हें दिक्कत। अगर बरसात होगी तो नुकसान भी हो सकता है। हलकी बरसात होगी तो सरसों की फसलों के लिए वरदान से कम नहीं होगी। किसान रामअवतार, हरि, रवि कुमार, लक्ष्मण ने बताया कि यह मौसम फसलों के लिए अच्छा है। अगर बरसात होती है तो नुकसान कुछ नहीं होगा बल्कि फसलों को फायदा होगा। पिछले साल दिसंबर में अच्छी बरसात भी हुई थी

पिछले दो तीन दिनों से ठंड अधिक होने के कारण बच्चे भी अधिक बीमार हो रहे है। ऐसे में बच्चों को गर्म वस्त्र पहनाकर रखें ताकि बीमार न हो। अगर बच्चा बीमार है तो अपने आप दवाइयां नहीं देनी बल्कि डाक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
- डॉ. पंकज, फिजीशियन उपमंडल नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed