फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   IMA doctors relay hunger strike

आईएमए के डॉक्टरों ने की रिले भूख हड़ताल

Mon, 08 Feb 2021 10:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
IMA doctors relay hunger strike
पलवल। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के तत्वावधान में सोमवार को अमिता नर्सिंग होम में डॉक्टरों ने रिले भूख हड़ताल की। इस दौरान आयुष चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति देने का विरोध जताया गया। हालांकि भूख हड़ताल के दौरान ओपीडी सेवाएं चालू रखी गई।
विज्ञापन

नेतृत्व करते हुण्ए जिला प्रधान डॉ. अनिल मलिक ने बताया कि सरकार आयुष चिकित्सकों को ऑपरेशन करने की अनुमति देना चाहता है, जोकि उचित नहीं है। हालांकि आयुष चिकित्सकों के सर्जरी करने में कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन सरकार उन्हें इसके लिए पहले पूर्ण रूप से प्रशिक्षण दे। दो साल में सर्जरी के लिए प्रशिक्षित नहीं किया जा सकता है। आयुष चिकित्सक यदि सर्जरी करें तो मरीज को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। एमबीबीएस के बाद कम से कम चार-पाच साल पढ़ाई और पांच साल प्रेक्टिस के बाद डाक्टर ऑपरेशन के लिए तैयार हो पाता है। दो साल में आयुष चिकित्सक आपरेशन और अंग्रेजी पद्धति से इलाज करने के काबिल नहीं बन सकते। सरकार को एबीबीएस की सीट बढ़ानी चाहिए, ताकि युवाओं को बेहतर रोजगार मिल सके। इस मौके पर डॉ. रजनीश गुप्ता, राज सरदाना, जवाहर सलूजा, सुभाष दुआ, वीना, कुनिका चेची, अनिला गुप्ता, मितेश बंसल, सुनील चेची, प्रशांत गुप्ता, सूर्यमोहन बागला, आरपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed