{"_id":"6201588ad48f0a0af1776bcc","slug":"if-the-loss-in-crops-is-not-compensated-then-the-path-of-movement-will-be-ready-palwal-news-noi6310259113","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों में नुकसान की भरपाई नहीं हुई तो आंदोलन की राह होगी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों में नुकसान की भरपाई नहीं हुई तो आंदोलन की राह होगी तैयार
विज्ञापन
पलवल। संयुक्त किसान मोर्चा पलवल का प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार से मिलकर किसानों की समस्याओं का हल कराने का आग्रह किया। किसानों ने उपायुक्त से कहा कि बेमौसम बारिश की वजह से पलवल जिले के काफी गांवों में गेहूं की फसल बर्बाद हो चुकी है। राज्य सरकार गांवों का विशेष गिरदावरी कराकर सर्वेक्षण करें और किसानों को आर्थिक मुआवजा प्रदान करें।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसान नेता महेंद्र सिंह चौहान ने किया। किसान नेताओं ने कहा कि गांव गहलब, रींडका, फिरोजपुर राजपूत, कलसाडा, जनौली, अलावलपुर, बढ़राम, देवली, मांदकौल, भमरौला, धतीर अल्लीका, बड़ौली, रहीमपुर, लुलवाड़ी, बाता सहित अन्य गांवों की फसलों में पानी भरने से नुकसान हुआ है। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार की करनी और कथनी में बहुत अंतर है। सरकार रोजाना डिंडोरा पीट रही है कि किसानों को भारी बारिश के नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा, जबकि वास्तव में ऐसा कोई आदेश आज तक भी सरकारी दफ्तरों में विशेषकर उपायुक्त व कृषि विभाग के पास नहीं पहुंचा है। इससे साफ जाहिर है कि सरकार किसानों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही। प्रतिनिधिमंडल में शामिल किसानों ने कहा कि यदि एक सप्ताह में सरकार ने विशेष गिरदावरी के आदेश नहीं दिए तो किसान मजबूरी में आंदोलन का रुख अपनाने को मजबूर होंगे। किसानों ने बीती 31 जनवरी को आयोजित विश्वासघात दिवस पर भी फसलों के नुकसान के भरपाई की मांग रखी गई थी।
जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार ने किसानों की मांग पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर किसान नेता राजकुमार ओहलियान, उदय सिंह सरपंच, नरेंद्र कुमार सहरावत, ताराचंद, सरपंच सुनील यादव रींडका मुख्य रूप से मौजूद थे।