फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ias selected candidate celebration

सिविल सेवा परीत्रा में चयनित होने पर हिमांशु को किया सम्मानित

Fri, 07 Aug 2020 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
ias selected candidate celebration
होडल में जुलूस निकालकर स्वागत करते लोग - फोटो : Palwal
सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होने पर हिमांशु को किया सम्मानित
विज्ञापन

पलवल/हथीन । सिविल सेवा परीक्षा में चौथा स्थान हासिल करने वाले हिमांशु जैन को पलवल में शुक्रवार को जैन समाज द्वारा नसिया जी जैन मंदिर में सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिमांशु जैन के दादा समाजसेवी ओम प्रकाश डिप्टी जैन मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि हिमांशु जैन ने सिविल सेवा परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त कर जैन समाज के साथ-साथ पलवल जिले का भी नाम रोशन किया है। समाज के बच्चों को हिमांशु जैन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर जैन समाज के प्रधान राकेश जैन, मनीष जैन, राम भरोसे जैन, चंदर सैन जैन, मित्र सैन जैन, नवीन जैन, जंबू जैन, सुरेंद्र जैन भट्ट वाले आदि मौजूद रहे। वहीं, हथीन में शुक्रवार को हिमांशु के मामा पवन सिंगला एवं अग्रवाल समाज ने भव्य स्वागत किया। विधायक प्रवीण डागर, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, नगर पालिका चेयरमैन सुमित राजपूत, विनीत राजपूत, विजय सिंह, पूर्व नायब तहसीलदार दुर्गा प्रसाद, फिरोजपुर राजपूत गांव के सरपंच उदय सिंह, अग्रवाल समाज के प्रधान किशन चंद जैन, अग्रवाल समाज के पूर्व प्रधान श्याम सुंदर गर्ग आदि ने फूलमालाएं पहनाकर व बुक्का भेंट कर गाजे-बाजे के साथ हिमांशु जैन का जोरदार स्वागत किया। हिमांशु को समाज की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा होडल में भी हिमांशु जैन का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। बस स्टैंड स्थित किरण पैलेस के मालिक राजेंद्र नंबरदार ने अपने निवास पर हिमांशु को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed