Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Hundreds of Congress members arrived at the 'Save the Vote, Save the Nation' rally.

Palwal News: वोट बचाओ-देश बचाओ रैली में पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of Congress members arrived at the 'Save the Vote, Save the Nation' rally.
संवाद न्यूज एजेंसी नूंह
विज्ञापन

पुन्हाना/तावड़ू। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली में मेवात के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नूंह, पुन्हाना और तावड़ू विधानसभा क्षेत्रों से सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक वाहनों में सवार होकर दिल्ली पहुंचे। इसमें महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।


पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता इरशाद चेयरमैन ने कहा कि लोकतंत्र और आम जनता के मतदान के अधिकारों की रक्षा करना आज सबसे बड़ी जरूरत है। वहीं, तावड़ू क्षेत्र से 150 से अधिक कार्यकर्ता दो डबल डेकर बसों और पांच स्कार्पियो गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली पहुंचे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सहरावत उर्फ रज्जू ने कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पिछले तीन दिनों से गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया था।
विज्ञापन


रैली में अजीत सहरावत उर्फ बिल्ला, रोहतास चेयरमैन, जयंत धारीवाल, जगमाल जोरासी और महेश कालारपुरी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed