फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Huge movement will done if murder accused not arrested

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे बड़ा आंदोलन

Mon, 26 Aug 2019 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Huge movement will done if murder accused not arrested
पलवल में हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कराने की मांग के समर्थन में जिला सचिवालय पर प्रदर्शन करते अ? - फोटो : Palwal
पलवल। अलावलपुर निवासी बैंक कर्मी कालीरमन की हत्या के 10 माह बीतने पर भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार को जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो 28 अगस्त को पलवल आ रही मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को काले झंडे दिखाए जाएंगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया ने आश्वासन दिया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं तथा कई जगह दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव अलावलपुर निवासी लोकेश ने बताया कि 3 नवंबर 2018 को उसके भाई कालीरमण की गांव निवासी दिनेश व अजीत ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह दिल्ली स्थित येस बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। 3 नवंबर की देर रात को वह बैंक से घर के लिए आ रहा था तो गांव के नजदीक ही दोनों आरोपियों ने उसे गोली मार दी थी। पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। उसी दिन से मृतक के परिजन पुलिस ने न्याय की गुहार लगा रहे हैं लेकिन पुलिस है कि उनकी सुनती ही नहीं है।
विज्ञापन

डीसी यशपाल यादव ने पीड़ितों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और पूरा जिला प्रशासन पीड़ितों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed