{"_id":"6a206792d64cd90beb0cdd22","slug":"history-sheets-of-three-criminals-opened-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112516-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली, गतिविधियों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली, गतिविधियों पर नजर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से नूंह जिला पुलिस ने तीन आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस ने इन अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और उन्हें समय-समय पर संबंधित थाना क्षेत्र में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले भी जिला पुलिस ने आठ अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर इसी प्रकार की कार्रवाई की थी। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि इन आरोपियों पर अवैध हथियार रखने, चोरी, गौकसी, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे आरोप में मामले दर्ज हैं। इनमें आरोपी साबिर निवासी सुडाका, आमिर उर्फ पांडा निवासी देवला नंगली और रुजदार उर्फ रोजदार निवासी गांव अड़बर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार साबिर पर आठ, आमिर पर दो, जबकि रुजदार पर गौकसी से जुड़े छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित थाना में इन आरोपियों की सूची प्रदर्शित कर दी गई है।