फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Held a meeting regarding electricity and water supply issues

Palwal News: बिजली-पानी की समस्या को लेकर बैठक की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Held a meeting regarding electricity and water supply issues
अ​​धिकारियों से मिलते विधायक आफताब अहमद
नूंह। जिले में पेयजल और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार और बृहस्पतिवार को पंचकुला और चंडीगढ़ में नूंह से विधायक चौधरी आफताब अहमद ने जनस्वास्थ्य और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में विधायक ने कहा कि नूंह के कई गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। आईबीएस सूडाका, संघेल और छपेड़ा समेत कई क्षेत्रों में क्षमता के अनुरूप पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं बादली परियोजना के तहत नूंह शहर, मेडिकल कॉलेज और करीब 24 गांवों में भी पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। वहीं, चंडीगढ़ में हुई हरियाणा पावर यूटिलिटी की चेयरपर्सन आसिमा बराड़ के साथ बैठक के दौरान विधायक ने जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि पलवल से 220 केवी लाइन में तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed