फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Health department serious about new variant Omicron of Corona

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर

Tue, 14 Dec 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Health department serious about new variant Omicron of Corona
पलवल। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देख स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से गंभीर नजर आ रहा है। विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जिन लोगों को पहले कोरोना हो चुका है और कोरोना के कारण उनके दिमाग पर असर पड़ा है, उनकी नियमित जांच की जा रही है। सिविल सर्जन तथा मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रह्मदीप सिंह स्वयं अस्पताल में दो घंटे ओेपीडी लेकर हर मंगलवार को ऐसे मरीजों की जांच कर उनकी काउंसलिंग कर रहे हैं। उधर विदेशों व अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की जहां कोरोना जांच की जा रही है, वहीं उन्हें सात-सात दिन के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विदेशों से आए 74 लोग हैं क्वारंटीन पर
पिछले एक महीने में विदेशों से घूमकर लौटे 74 लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वारंटीन किया हुआ है। उनकी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके हैं। हालांकि उनमें से 58 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, फिर भी उन सभी को सात दिन के लिए क्वारंटीन कर विभाग ने अपनी निगरानी में रखा हुआ है। जिन 16 लोगों की अभी रिपोर्ट आनी बाकी है, उन्हें गहन निगरानी में रखा गया है। इसके अलावा उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना से ठीक होकर दिमागी परेशानी झेल रहे लोगों की जांच की
पिछले दिनों कोरोना होने के बाद ठीक हुए जिन लोगों को दिमागी परेशानी हो गई है, उनका भी इलाज लगातार किया जा रहा है। जिला सिविल सर्जन तथा मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रह्मदीप सिंह स्वयं ऐसे रोगियों पर नजर बनाए हुए हैं तथा हर मंगलवार को उन्हें बुलाकर उनकी जांच करते हैं तथा उन्हें दवाइयां देते हैं। इसके अलावा उन्हें ठीक करने के लिए उनकी काउंसलिंग कर रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में ऐसे करीब 35 लोगों की सिविल सर्जन ने जांच की तथा उनकी काउंसलिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख, 43,378 लोगों को लग चुकी है वैक्सीन
सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि पलवल जिले में अभी तक 10 लाख, 43 हजार, 378 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 6 लाख, 82 हजार, 767 लोगों को पहली डोज तथा 3 लाख, 60, 611 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। सिविल सर्जन ने बताया के जिले में 30 गांव ऐसे हैं, जहां वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे वैक्सीन लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed