फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Health Department is reporting 115 deaths due to Corona, the figures are more

कोरोना से ठीक हुए लोगों के लिए कोविड ओपीडी उमंग शुरू

Sat, 22 May 2021 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Health Department is reporting 115 deaths due to Corona, the figures are more
पलवल। कोरोनो से ठीक हुए मरीजों के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पोस्ट कोविड ओपीडी उमंग शुरू की जा रही है। ओपीडी में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर व पेरामेडिकल स्टाफ द्वारा कोरोना नेगेटिव होने के बाद आ रहे मरीजों की जांच की जाएगी। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर लोगों से आह्वान किया है कि कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन का साथ दें, तभी इस लड़ाई में जीत हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि कोरोना संक्रमित हुए लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी वे अन्य रोगों से ग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मरीजों के जिला अस्पताल में उमंग के नाम से पोस्ट कोविड ओपीडी शुरू की जा रही है, जिसमें ऐसे मरीजों की जांच की जाएगी, जो कोरोना से ठीक हो चुके हैं तथा अन्य रोगों से ग्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज लोगों को बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। जब तक जरूरी न हो तब तक घर से न निकले और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखे और मास्क पहनकर ही घर से निकले व हैंड सैनिटाइजर का लगातार प्रयोग करे। अपने आस-पास किसी संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दे। प्रार्थना और ध्यान करे जोकि आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा। अपने परिवार के साथ समय बिताएं, संगीत सुने और घर के अन्दर रह कर गेम्स खेलें। बुरी आदतों को त्याग कर अपने शारीर को शुद्ध करे, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक शक्ति में वृद्धि होगी। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला खाना जैसे कि तुलसी, अदरक, आंवला, अनार, गुड़ को संतुलित मात्रा में रोजाना खाएं। गरम पानी में नीबू डालकर पीएं। रोजाना कम से कम 45 मिनट तक व्यायाम करें व पूरी नींद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed