Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Haryana Board Exam Maths and English paper canceled in palwal district

Haryana Board Exam: इस जिले में रद्द किया गया गणित और अंग्रेजी का पेपर, परीक्षा केंद्र पर हुई थी लापरवाही

Fri, 07 Mar 2025 10:03 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 10:03 PM IST
सार

बोर्ड सचिव ने बताया कि इन परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले परीक्षा स्टाफ को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
Haryana Board Exam Maths and English paper canceled in palwal district
दीवारों पर चढ़कर पर्चियां फेंकते युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित परीक्षाओं में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की गई है। बोर्ड ने पलवल जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित माध्यमिक और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

बोर्ड सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि 28 फरवरी को आयोजित माध्यमिक की गणित की परीक्षा को राकवमावि., होडल-09 (बी-1) और होडल-10 (बी-2) परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी पाए जाने के कारण रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 27 फरवरी को आयोजित सीनियर सेकेंडरी की अंग्रेजी (कोर) विषय की परीक्षा भी रावमावि., आगरा चौक, पलवल-33 (बी-03) परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी मिलने के कारण रद्द की गई है। 
 
विज्ञापन

बोर्ड सचिव ने बताया कि इन परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले परीक्षा स्टाफ को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। इनकी जगह नए अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है।

पलवल जिले में 10वीं के हिंदी का पेपर देते हुए दो नकलची पकड़े गए
पलवल में हरियाणा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को 10वीं बोर्ड का हिंदी का पेपर आयोजित किया गया। दोपहर साढ़े 12 से साढ़े 3 तक चलने वाली परीक्षा में नकल रोकने के लिए हर सेंटर पर पुलिस तैनात की गई है। साथ ही कोई फर्जी स्टूडेंट अंदर न घुसे, इसके लिए गेट पर पुलिस उनकी तलाशी लेकर एंट्री भी करा रही है। इसके बावजूद बुधवार को अलावलपुर गांव के स्कूल में एक और धंतरी के स्कूल में एक नकलची परीक्षा में पर्ची सेे नकल करते पकड़ा गया। शिक्षकों ने नकल कर रहे दोनों नकलची की कॉपी को पकड़ कर सील कर दिया है। साथ ही जिला प्रशासन ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। वहीं बाहरी लोगों को परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे से बाहर ही रोका जा रहा है।

अलावलपुर और धंतरी के स्कूल में दो नकलची परीक्षा में पर्ची सेे नकल करते पकड़े गए हैं। उनकी नकल कॉपी को जब्त करा लिया गया है। अन्य सभी केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित की गई हैं। पुलिस और उड़न दस्तों की ओर से लगातार सभी केंद्रों में सघन तलाशी की जा रही है। -अनिल झांकड़, जिला परीक्षा नोडल अधिकारी, पलवल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed