फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Halla Bol demonstration of employees on 12th December

कर्मचारियों का हल्ला बोल प्रदर्शन 12 दिसंबर को

Tue, 07 Dec 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Halla Bol demonstration of employees on 12th December
पलवल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 12 दिसंबर को जिला मुख्यालयों पर हल्ला बोल प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन के दौरान भाजपा-जजपा सरकार पर घोषणा पत्र में कर्मचारियों से किए वादों को पूरा करने की अपील की जाएगी। पुरानी पेंशन व छंटनी ग्रस्त कर्मियों की बहाली, ठेका कर्मियों को पक्का करने, खाली पड़े पदों को भरने व विभागों को निजीकरण की मुहिम से बचाने के लिए यह निर्णायक आंदोलन होगा। यह बातें संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा, जिला सचिव योगेश शर्मा व कोषाध्यक्ष देवी सिंह सहजवार ने मंगलवार को आईटीआई, स्वास्थ्य विभाग, पब्लिक हेल्थ, सिंचाई विभाग व वन विभाग में आयोजित बैठकों में कही।
विज्ञापन

बैठक में आठ व नौ दिसंबर को कार्यालयों पर गेट मीटिंग करने का निर्णय लिया गया। जिला प्रधान राजेश शर्मा ने कहा कि एनपीएस रद्द कर पुरानी पेंशन बहाली, मेडिकल बिलों की प्रतिपूर्ति का भुगतान करने, ठेका प्रथा समाप्त कर कच्चे कर्मियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, 18 महीने के बकाया डीए के एरियर का भुगतान करने आदि कर्मचारियों मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

बैठकों में प्रधान धर्मवीर देशवाल, सचिव धर्मदत्त शर्मा, खंड प्रधान राजकुमार डागर, सचिव हरकेश सौरोत, पब्लिक हेल्थ यूनियन के प्रधान बालकिशन शर्मा, चंदर तेवतिया, मनु, वरुण मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed