फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Half a dozen people riding Swift car absconded with a truck full of medicines

स्विफ्ट कार सवार आधा दर्जन लोगों ने दवाइयों से भरे ट्रक को लेकर फरार

Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen people riding Swift car absconded with a truck full of medicines
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग करमन बार्डर के समीप कार से आए करीब छह बदमाशों ने ट्रक चालक को पीटकर दवाइयों से भरा ट्रक लूट लिया। इसके बाद दोनों को कार में ही बांधकर थोड़ी दूर तक अपने साथ ले गए। रास्ते में चालक को उतारकर ट्रक, कार और उसके बंधक साथी को लेकर फरार हो गए। घटना सोमवार को हुई थी। ट्रक चालक ने थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अलवर तिजारा के गांव महवा निवासी शब्बीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 नवंबर को वह अपने साथी तारीफ के साथ हापुड़ से ट्रक में दवाइयां भरकर गोवा के लिए चला था। जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित करमन बार्डर के समीप पहुंचा तो एक कार सवार छह लोगों ने उसे रोक लिया। उनके रुकते ही कार सवारों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

बदमाशों ने उसे और उसके साथी तारीफ को जबरन कार में बिठा दिया। दो युवक उनका ट्रक चलाकर ले गए। रास्ते में कार सवार युवकों ने चालक को गांव बहीन के निकट छोड़ दिया और उसके साथी तारीफ को अपने साथ लेकर फरार हो गए। चालक ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अनूप सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपित जल्द ही पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed