फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Government has failed to stop corruption among police officers: Karan Singh

पुलिस अधिकारियों का भ्रष्टाचार रोकने में विफल रही सरकार : करणसिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
Government has failed to stop corruption among police officers: Karan Singh
हथीन। वर्तमान राज्य सरकार प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। राज्य सचिवालय से लेकर जिला और उपमंडल सचिवालयों तक तैनात अधिकारियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है जिससे अव्यवस्था का आलम है। यह कहना है प्रशासनिक सुधार आयोग हरियाणा के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री करणसिंह दलाल का।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया कि सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे कुछ लोग अधिकारियों के भ्रष्टाचार से जुड़े वीडियो उजागर कर उन्हें ब्लैकमेल तक कर रहे हैं। इस कारण कई अधिकारी दबाव में आकर गलत कार्य करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल और अधिकारियों के इस गठजोड़ से राज्य की आम जनता परेशान है और शासन-प्रशासन की साख पर प्रश्नचिह्न लग गया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि हाल ही में एडीजीपी और एएसआई की आत्महत्या की घटनाएं भी भ्रष्टाचार की देन हैं, जिन पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सजा मिले। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाएं न हों, इसके लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को आत्ममंथन करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed