फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Girl raped on the pretext of job, blackmailed four lakhs by making obscene videos

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर चार लाख हड़पे

Tue, 27 Jul 2021 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of job, blackmailed four lakhs by making obscene videos
पलवल। नौकरी का झांसा देकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर करीब 5 साल तक ब्लैकमेल किया। पुलिस से शिकायत करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। लड़की से करीब 4 लाख रुपये हड़प लिए। युवती ने मिलने से मना किया तो वीडियो वायरल कर दी। फरीदाबाद एनआईटी महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच के लिए पलवल के महिला थाने भेजा है। अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी निवासी युवती ने शिकायत दी है कि साल 2016 के अगस्त माह में पलवल की पंचवटी कॉलोनी निवासी रजत का फोन आया और गाड़ियों के शोरूम में पक्की नौकरी लगवाने की बात कही। नौकरी के झांसे में आकर वह आगरा चौक पलवल आई। आरोपी युवती को बाइक पर घर ले गया। नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्डड्रिंक में पिला दिया और बेहोश होने पर दुष्कर्म किया। होश आने पर दुष्कर्म करने का विरोध किया तो रजत ने कहा कि तेरी अश्लील वीडियो बना ली हैं। किसी को इस बारे में बताया तो परिवार सहित जान से मार दूंगा। अश्लील वीडियो को वायरल करने के नाम पर आरोपी अलग-अलग जगहों पर युवती से दुष्कर्म करता रहा। बीती 26 जनवरी को आरोपी रजत ने पीड़िता को जयपुर बुलाया। पीड़िता ने जयपुर जानेे से मना किया तो वीडियो वायरल कर दी। इंस्टाग्राम पर वीडियो और मोबाइल नंबर अपलोड कर दिया। अजनबी फोन कॉल आने पर पता चला तो पुलिस को शिकायत दी। आरोप है कि आरोपी युवक ऐसे ग्रुप से जुड़ा है जो लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed