{"_id":"69fce331f84461fde301406a","slug":"girl-dies-after-eating-pesticide-laden-tomatoes-palwal-news-c-25-1-mwt1001-111864-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कीटनाशक लगे टमाटर खाने से लड़की की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कीटनाशक लगे टमाटर खाने से लड़की की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। थाना क्षेत्र के गांव झिमरावट में कीटनाशक दवा लगे टमाटर खाने से एक लड़की की मौत हो गई। रूबीना, पुत्री आमीन खेत में गई थी, जहां टमाटर की फसल पर कुछ समय पहले ही कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया था। इसी दौरान रूबीना ने अनजाने में खेत से टमाटर तोड़कर खा लिया। टमाटर खाने के कुछ देर बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पिनगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।