फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Gang rape after kidnapping a girl going to school in Palwal

पलवल में स्कूल जा रही छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 13 May 2022 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Gang rape after kidnapping a girl going to school in Palwal
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने स्कूल जा रही 12वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर खेतों में सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई और मामले की शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि शुक्रवार शाम तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

गदपुरी थाना प्रभारी ने बताया के मुताबिक छात्रा ने शिकायत दी कि वह 12 मई को सुबह सात बजे स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बाइक से आए तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसका मुंह दबाकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उसे एक खेत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने पिटाई की और कहा कि किसी को बताया तो मार डालेंगे। वारदात के बाद आरोपी उसे गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता और उसके परिवार वालों ने आरोपियों से जान का खतरा बताया है। पुलिस ने आरोपी मनीष, अजय और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed